Homeक्राइमSI भर्ती परीक्षा पर लटकी तलवार! SOG ने बताया, जयपुर के इस...

SI भर्ती परीक्षा पर लटकी तलवार! SOG ने बताया, जयपुर के इस सेंटर से लीक हुआ था पेपर?… अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार

पेपरलीक प्रकरण में ATS-SOG के ADG वीके सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि 14 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 2 से पूछताछ चल रही है।

चौक टीम, जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में धांधली के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में हुए पेपर लीक मामले में अब तक 14 सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिसमें राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का टॉपर भी शामिल है। वहीं अब सवाल उठने लगा है कि क्या तीन साल बाद राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होगी?

अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, पेपरलीक प्रकरण में ATS-SOG के ADG वीके सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि 14 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 2 से पूछताछ चल रही है। ADG वीके सिंह ने बताया कि मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 ट्रेनी SI को गिरफ्तार किया गया। 2 लोगों के बारे में अभी अनुसंधान चल रहा है। गिरफ्तार लोगों में भर्ती के टॉपर भी शामिल है। SI भर्ती परीक्षा में कई लोग SOG के रडार पर है। उन्होंने ने कहा कि हसनपुरा के सेंटर संचालक राजेश खंडेलवाल को भी गिरफ्तार किया है। हसनपुरा के शांति नगर स्थित सेंटर से पेपर लीक हुआ था।

किरोड़ी लाल मीणा ने किया ये दावा

वहीं ये भी बताया जा रहा है कि राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2021 रद्द हो सकती है। इस बात के संकेत राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिए हैं। कृषि मंत्री मीणा ने मंगलवार को एसओजी ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से पेपर लीक मामले में बात की है। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरे पास कई ऐसे दस्तावेज और सबूत हैं जिससे पता चलता है कि पेपर लीक में कौन-कौन लोग शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि इसमें कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों के नाम शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम 4 मार्च को सुबह राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) पहुंची। टीम ने वहां ट्रेनिंग ले रहे 12 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को पकड़ा था। साथ ही एक एसआई को किशनगढ़ ट्रेनिंग सेंटर तो एक-एक को भीनमाल और गुढ़ामलानी से हिरासत में लिया था। 15 एसआई को टीमें जयपुर एसओजी मुख्यालय में लेकर आई थी।

दरअसल, एसओजी को 29 फरवरी को गिरफ्तार JEN भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड जगदीश विश्नोई (41) से हुई पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी। उसी के आधार पर SOG ने ये कार्रवाई की थी। जगदीश ने एसआई भर्ती 2021 में भी तमाम कैंडिडेट्स को पेपर उपलब्ध कराए थे।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here