Homeमुख्य समाचारराजनीतिबीकानेर में 'अग्निवीर योजना' का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस...

बीकानेर में ‘अग्निवीर योजना’ का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, जिलाध्यक्ष का फूटा सिर; पूर्व सीएम ने की निंदा

बीकानेर जिला मुख्यालय पर एनएसयूआई के उग्र विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सख्ती अपनाई और विरोध-प्रदर्शन कर युवाओं पर लाठीचार्ज कर दिया।

- Advertisement -spot_img

चौक टीम, बीकानेर। अग्निवीर योजना सहित विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई ने आज बीकानेर जिला मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान एनएसयूआई के उग्र विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सख्ती अपनाई और विरोध-प्रदर्शन कर युवाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण कुमार गोदारा व डूंगर कॉलेज अध्यक्ष हरीराम गोदारा घायल हुए है। बता दें कि इस विरोध-प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ भी शामिल हैं।

दरअसल, यहां विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बैरिकेड्स पार कर अंदर घुसने का प्रयास किया तो कुछ पुलिसकर्मियों से कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ता इधर-उधर हो गए।

प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ भी थे मौजूद

एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बताया, हम अपनी मांगों का ज्ञापन देने शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे थे। पुलिस ने निहत्थे छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। एक हफ्ते में यह दूसरा मौका है, जब निहत्थे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इससे लगता है कि भाजपा डरी हुई है। आगामी लोकसभा चुनावों में देश का युवा भाजपा को अपने वोट से सबक सिखाएगा।

‘युवा सपनों पर लाठीचार्ज’- पूर्व सीएम गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए X पर लिखा, ‘युवा सपनों पर लाठीचार्ज! युवाओं और देश की सुरक्षा के साथ किए गए सबसे बड़े छल की स्कीम अग्निवीर के विरोध प्रदर्शन के दौरान बीकानेर में किया गया लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण व भाजपा के भय का सबूत है। इस दमनपूर्ण व अलोकतांत्रिक कार्रवाई में घायल एनएसयूआई के क्रांतिकारी साथियों के संघर्ष को सलाम।’

बैरिकेट्स तोड़ने पर पुलिस ने भांजी लाठियां

NSUI के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता गंगा थिएटर से कलेक्ट्रेट की और आगे बढ़े तो पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कुछ छात्र नेताओं को अंदर जाने दिया। शेष भीड़ को बाहर रोकने का प्रयास कर रही पुलिस को कार्यकर्ताओं के बेकाबू होने पर लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस और आरएसी के जवानों ने NSUI कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर डंडे बरसाए। इससे अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ता अलग-अलग दिशाओं में भागे। वहीं, कुछ स्टूडेंट्स पुलिस के सामने हो गए।

पांच दिन में दूसरी बार लाठीचार्ज

उल्‍लेखनीय है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चार दिन पहले भी अग्निवीर योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। तब लाठीचार्ज में देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा और शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को गंभीर चोट आई थी। अब प्रदर्शन के दौरान डूंगर कॉलेज के वर्तमान अध्यक्ष हरि गोदारा का सिर फूटा था। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा के भाजपा सरकार ने एक सप्ताह में दूसरी बार लाठीचार्ज करके साबित कर दिया है कि लोकसभा चुनाव हारने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एनएसयूआई के साथ कंघे से कंघा मिलाकर सरकार का विरोध करेगी।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here