Homeमुख्य समाचारराजनीतिलोकसभा चुनाव से पहले सतीश पूनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा के...

लोकसभा चुनाव से पहले सतीश पूनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा के चुनाव प्रभारी नियुक्त; विनय सहस्त्रबुद्धे बने राजस्थान के प्रभारी

भाजपा ने विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

चौक टीम, जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी है। वहीं विजया राहटकर और प्रवेश वर्मा को राजस्थान का सह प्रभारी बनाया गया है।

विजया रहाटकर और प्रवेश वर्मा बने सह-प्रभारी

भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर और दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को सहस्रबुद्धे के साथ राजस्थान का सह-प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर को पूनिया के साथ हरियाणा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह को अरुण सिंह के साथ आंध्र प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के आदेश जारी

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लि स्टेट इंचार्ज और सह इंचार्ज की सूची जारी की है जिसमें राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के लिए प्रभारियों और सह प्रभारियों का ऐलान किया गया है। राजस्थान में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ विनय सहस्त्र बुद्धे चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं विजया रहाटकर और दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा सह प्रभारी होंगे। वहीं राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का इलेक्शन इंचार्ज बनाया गया है और राज्यसभा संसाद सुरेंद्र सिंह नागर सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा अरूण सिंह को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है तो सिद्धार्थ नाथ सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा हर चुनाव से पहले राज्यों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति करती रही है। ये चुनाव प्रभारी राज्यों के प्रमुख नेताओं और केंद्रीय नेताओं के बीच पुल का काम करते हैं और चुनावी मुद्दों से लेकर सांगठनिक कामकाज में अहम भूमिका निभाते हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आने वाले दिनों में भाजपा की ओर से अन्य राज्यों के लिए भी चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से चुनाव शुरू होंगे और एक जून तक सात चरणों में मतदान संपन्न होगा। मतगणना चार जून को होगी।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here