Homeमुख्य समाचारराजनीतिकांग्रेस की 'नारी न्याय' गारंटी योजना: महिलाओं को 1 लाख रुपये, सरकारी...

कांग्रेस की ‘नारी न्याय’ गारंटी योजना: महिलाओं को 1 लाख रुपये, सरकारी नौकरियों में 50% कोटा…जानें और क्या-क्या वादा किया?

देश में लोकसभा चुनाव करीब हैं, ऐसे में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस जनता को लुभाने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने आज "नारी न्याय" गारंटी का ऐलान किया।

चौक टीम, जयपुर। देश में लोकसभा चुनाव करीब हैं, ऐसे में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस जनता को लुभाने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने आज “नारी न्याय” गारंटी का ऐलान किया। इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है। कांग्रेस का वादा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं के लिए आज जारी की गई गारंटी को वह अमल में भी लाएगी।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘नारी न्याय’ की गारंटी जारी की। ‘नारी न्याय’ गारंटी के तहत 5 घोषणाएं की गई हैं, जिसमें महालक्ष्मी गारंटी, आधी आबादी- पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री, ️सावित्री बाई फुले छात्रावास शामिल हैं। कांग्रेस की इन गारंटी के तहत गरीब परिवार की हर एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी.

‘नारी न्याय’ गारंटी के तहत 5 घोषणाएं, उसमें-

महालक्ष्मी गारंटी

इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

आधी आबादी- पूरा हक़

इसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

शक्ति का सम्मान

इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, ASHA और MID DAY MEAL WORKERS के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

अधिकार मैत्री

इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक Para-Legal यानी क़ानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

सावित्री बाई फुले हॉस्टल

भारत सरकार देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का HOSTEL बनाएगी और पूरे देश में इन HOSTEL की संख्या दोगुनी की जाएगी।

हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, “इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं। और ये कहने की ज़रूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है।” उन्होंने कहा कि यही हमारा 1926 से अब तक का रिकॉर्ड है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से हम मैनिफेस्टो बना रहे हैं, और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं। आप सब अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को देते रहिए और लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मजबूत करिए।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here