चुनावी अभियान चरम पर, आज गहलोत बीकानेर में

राजस्थान में चुनावी सभा चरम पर है। ऐसे में प्रचार-प्रसार का दौर जोरों पर है। राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जीत को लेकर कांटे की टक्क्रर देखी जा रही है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में विधान सभा चुनाव होने से पहले आज बीकानेर में आमसभा करने वाले है।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज पश्चिम व पूर्व सीट के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में गंगाशहर में सांय 7 बजे आमसभा का सम्बोधन करने वाले है। कांग्रेस के प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया है कि विशाल आमसभा के लिए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अपने साथी सहयोगी के साथ मिलकर तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सम्बोधित की जाने वाली आमसभा में पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए इसे सफल बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है।

आज होने वाली आमसभा में पूर्व और पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेसी पार्षद, पार्षद प्रत्यासी, पूर्व पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस, अग्रिम संगठन यूथ कांग्रेस, इंटक सेवादल, एनएसयूआई महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, ओबीसी प्रकोष्ठ सहित अनेक प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.