2019 में ये फिल्में होगी ब्लाॅकबास्टर साबित!

नया साल 2019 शुरू हो गया है और नए साल की शुरूआत हर किसी के लिए अहम है। ऐसे में नया साल बॉलीवुड के लिए भी बहुत ही अहम होने वाला है क्योंकि नए साल में बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं। हालांकि बाॅलीवुड के लिए 2018 सुपरहिट रहा, इसमें छोटे बजट पर बनी फिल्में सुपरहिट साबित हुई। ऐसे में नए साल में बैक टू बैक कई बड़ी और बेहतरीन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल होने वाला है और इनमें से कुछ ब्लाॅकबास्टर साबित होने वाली है।

चलिए एक नजर डालते है 2019 में आने वाली बड़ी फिल्मों पर

1- मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी

नए साल के पहले महीने में बाॅलीवुड की क्वीन कंगना रनौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी रिलीज होने वाली है जो काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को फिल्म का बड़ा ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

2- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा इस साल की बड़ी फिल्म मानी जा रही है क्योंकि इस फिल्म के साथ सोनम कपूर और अनिल कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही इस फिल्म के साथ जूही चावला और अनिल कपूर भी सालों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म में राजकुमार राव भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैंै। अभी हाल ही में फिल्म का 2.34 सेकंड के ट्रेलर रिलीज हुआ। खास बात यह है थ्क फिल्म की कहानी समलैंगिक संबंध पर आधारित है। फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी।

3- गली बॉय

फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहली बार बड़े परदे पर साथ में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मुंबई की सड़कों के रैपर्स के जीवन पर आधारित है जिसका किरदार रणवीर सिंह निभा रहे है। फिल्म वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

4- टोटल धमाल

टोटल धमाल कॉमेडी फिल्म धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है जिसमें अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा जैसे कलाकार साथ में नजर आएंगे। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म कई मायनों में खास है, पहला तो यह की फिल्म 3डी पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी।

5- केसरी

अक्षय कुमार केसरी के साथ नए साल में धमाल करने के लिए तैयार है। फिल्म साल 1897 के सारागढ़ी युद्ध पर आधारित है जो 21 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।

6- कलंक

फिल्म कलंक 19 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म मल्टी स्टार के साथ रिलीज होने वाली है। फिल्म अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित है जिसमें माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

7- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में टाइगर श्रॉफ लीड रोल प्ले करेंगे। फिल्म में उनके अपोजिट अनन्या पांडे और तारा सुतारिया दो नए चेहरे नजर आएंगे। फिल्म 10 मई को रिलीज होने वाली है।

8- भारत

सलमान खान अपने अगले प्राॅजेक्ट भारत के साथ दर्शकों का जीत जीतने के लिए तैयार है। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कटरीना कैफ हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।

9- तख्त

करण जौहर निर्देशित फिल्म तख्त अगले साल का सबसे बड़ा प्राॅजेक्ट होने वाला है। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

10 – ब्रह्मास्त्र

फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्म है। जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.