भीलवाड़ा की 12 पंचायत समितियों में 7165.77 लाख रूपए के होंगे काम

भीलवाडा। नरेगा के माध्यम से करवाए जा रहे कार्यों के लिए जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने नए कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी की है। जिला कलेक्टर ने सिक्योर सॉफ्ट के माध्यम से 12 पंचायत समितियों में 659 कार्यों पर 7165.77 लाख रू. राशि की नवीन प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है। इसके साथ ही 100 दिन का काम पूरे करने वाले श्रमिकों को 25 दिन का काम अतिरिक्त उपलब्ध कराया जाएगा।

यहां-यहां होंगे काम

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि जिले में 2022-23 में अब तक महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत पंचायत समिति शाहपुरा में 732 कार्यों पर 5225.64 लाख रूपए, पंचायत समिति बदनोर में 463 पर 5517.95 लाख रूपए, पंचायत समिति बनेडा में 537 कार्यों पर 6191.24 लाख रूपए, पंचायत समिति करेडा में 692 कार्यों पर 5579.39 लाख रूपए, पंचायत समिति कोटडी में 393 कार्यों पर 5432.08 लाख रूपए, पंचायत समिति मांडल में 491 कार्यों पर 4452.80 लाख रूपए, पंचायत समिति माण्डलगढ़ में 635 कार्यों पर 6896.00 लाख रूपए, पंचायत समिति बिजोलिया में 187 कार्यों पर 873.42 लाख रूपए, पंचायत समिति हुरडा में 730 कार्यों पर 6755.43 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

7140 कार्यों के लिए वित्तीय मंजूरी

इसके साथ ही पंचायत समिति रायपुर में 336 कार्यों पर 3950.16 लाख रूपए के कार्य को मंजूरी प्रदान की गई है। नए कार्यों को स्वीकृति मिल जाने से अटके काम वापस से शुरू हो सकेंगे। कलेक्टर ने पंचायत समिति सहाडा में 350 कार्यों पर 3854.88 लाख रूपए, पंचायत समिति सुवाणा में 316 कार्यों पर 3503.96 लाख रू, पंचायत समिति जहाजपुर में 645 कार्यों पर 5395.35 लाख रूपए तथा पंचायत समिति आसीन्द में 633 कार्यों पर 6227.88 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की है। कुल देखा जाए तो 7140 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिस पर 69856.19 लाख रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.