Homeमुख्य समाचारराजनीतिक्या मानवेंद्र सिंह जसोल की होगी घर वापसी? बीजेपी ने इस लोकसभा...

क्या मानवेंद्र सिंह जसोल की होगी घर वापसी? बीजेपी ने इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का दिया ऑफर!

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस को एक और झटका लगने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल किसी भी समय भाजपा में घर वापसी कर सकते हैं।

चौक टीम, जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस को एक और झटका लगने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल किसी भी समय भाजपा में घर वापसी कर सकते हैं। क्योंकि पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मानवेंद्र सिंह से मुलाकात की। जिसे उनके भाजपा में शामिल होने व लोकसभा चुनाव लड़ने से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल की भी भाजपा के बड़े नेताओं से बातचीत लगातार जारी है। पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनकी मुलाकात को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि मानवेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें राजसमंद से चुनाव लड़वाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक उनके भाजपा में आने को लेकर किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मानवेंद्र सिंह का अब तक का सफर

बता दें राजनीति में आने से पहले मानवेंद्र सिंह भी अपने पिता की तरह भारतीय सेना में कार्यरत थे। वे कर्नल रैंक तक पहुंचे थे। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। मानवेंद्र सिंह के पिता जसवंत सिंह वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे लेकिन भाजपा ने जब मानवेंद्र सिंह की अनदेखी की तो उन्होंने भाजपा से किनारा करते हुए वर्ष 2018 में कांग्रेस का दामन थाम लिया।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में मानवेंद्र सिंह ने झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे के सामने चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें सिवाना सीट से टिकट दिया। इस चुनाव में भी मानवेंद्र सिंह को हार का सामना करना पड़ा। एक बड़े राजनीतिक परिवार से आने वाले मानवेंद्र को भाजपा से हटने के बाद चुनाव में हार मिल रही है। इतना ही नहीं उन्हें अपने घर में हारना पड़ रहा है।

हाल ही में कांग्रेस के 32 नेताओं ने ज्वॉइन की बीजेपी

मालूम हो कि हाल ही में कांग्रेस के 32 दिग्गज नेताओं सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बैरवा, सेवादल से जुड़े रहे सुरेश चौधरी, विनोद पूनिया और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके रामपाल शर्मा सहित बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित वरिष्ठ नेताओं ने इन नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी।

कल कांग्रेस की आ चुकी है पहली लिस्ट

आपको बता दें राजस्थान में भाजपा 15 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जिसके बाद अब दूसरी सूची को लेकर इंतजार बना हुआ है। माना जा रहा है कि दूसरी सूची आने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। वहीं बीते कल कांग्रेस ने भी अपनी दूसरी सूची में राजस्थान की 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here