Homeमुख्य समाचारराजनीतिकांग्रेस पार्टी की अधिकार आधारित राजनीति क्यों आवश्यक है? पूर्व मुख्यमंत्री अशोक...

कांग्रेस पार्टी की अधिकार आधारित राजनीति क्यों आवश्यक है? पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसे समझाया

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान का बजट पारित होने के बाद भाजपा सरकरा पर निशाना साधा है।

- Advertisement -spot_img

चौक टीम, जयपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार का पहला बजट गुरुवार 8 फरवरी को पेश किया गया। बजट पेश होने के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकरा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सामाजिक न्याय के माध्यम से समाज के हर पिछड़े वर्ग को उसका अधिकार मिले।

दरअसल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने X हैंडल पर लिखते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी की अधिकार आधारित राजनीति क्यों आवश्यक है, एक उदाहरण से समझिए-

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के 2008 से 2013 के कार्यकाल में हमने बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन शुरू की थी। 2013 में सरकार बदल गई। 5 साल में महंगाई बढ़ने के बावजूद भाजपा सरकार के 5 वर्षों में जरूरतमंदों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई। 2018 में सरकार में आते ही हमने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाई। आगे कोई भी सरकार आए परन्तु जरूरतमंदों को तकलीफ ना हो इसलिए हमने राजस्थान मिनिमम इनकम गारंटीड एक्ट बनाया जिसमें न्यूनतम रोजगार के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हर वर्ष 15% स्वत: बढ़ोत्तरी की व्यवस्था निश्चित की।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन कभी भाजपा की प्राथमिकता में नहीं रही है परन्तु राजस्थान मिनिमम इनकम गारंटीड एक्ट के कारण कल राजस्थान विधानसभा में पेश किए गए लेखानुदान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 15% की स्वत: बढ़ोत्तरी हो गई है। कांग्रेस की अधिकार आधारित राजनीति की सोच से गरीबों और जरूरतमंदों को लाभ मिलता रहेगा।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here