Homeभारतराजस्थानमंच पर गहलोत और पायलट से मिलकर वसुंधरा ने दी जीत की...

मंच पर गहलोत और पायलट से मिलकर वसुंधरा ने दी जीत की बधाई

जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही राजस्थान में नई सरकार का कार्यकाल शुरू हो गया। जहाँ अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने है वहीं पायलट ने पहली बार उपमुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गाँधी, पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवगौड़ा सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मंच पर उपस्थित थी। मंच पर उपस्थिति के दौरान राजे ने गहलोत और पायलट से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई दी। इसी के साथ राजे ने कांग्रेस के अध्य्क्ष राहुल गाँधी ने से भी मुलाकात की।

गौरतलब है कि 15वीं विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर राजस्थान की सत्ता में वापसी की और अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री चुने गए है। इस बार शपथ ग्रहण का समारोह राजभवन के बजाय अल्बर्ट हॉल पर रखा गया था जिसमें पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग सुबह जल्दी ही आ गए थे। इस दौरान सुरक्षा के लिए सैंकड़ों पुलिसकर्मी तैनात थे।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here