Homeभारतराजस्थानसीएम गहलोत के गृह जिले जोधपुर में वसुंधरा और पायलट ने भूंगरा...

सीएम गहलोत के गृह जिले जोधपुर में वसुंधरा और पायलट ने भूंगरा दुखांतिका के परिजनों से की मुलाकात

- Advertisement -spot_img

जयपुर। जोधपुर के भूंगरा गांव में गैस सिलेंडर दुखांतिका परिवारों से मिलने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पहुंचे। वसुंधरा राजे ने भूंगरा गांव में पीड़ितों से मुलाकात की। । उसके साथ ही उन्होंने एक कमेटी बनाकर राहत देने की बात भी कही है। इस दौरान वसुंधरा राजे ने दुखांतिका के परिवारों को गोद लेने का भी ऐलान किया। दुखांतिका में मृतक परिजनों और घायलों के भोजन, शिक्षा सहित अन्य मदद का वसुंधरा राजे ने ऐलान किया। इस दौरान वसुंधरा राजे भी भावुक हो गई। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से भी बात करने की बात कही।

वसुंधरा राजे ने महात्मा गांधी अस्पताल में भी घायलों से भी मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने डॉक्टरों से भी हॉस्पिटल में चल रहे इलाज की जानकारी लेकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही राजे ने कहा कि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए 5 लोगों की एक कमेटी बनाई है। जो पीड़ित परिवारों के बीच में जाकर उनको मिल रही मदद की जानकारी लेगी। इसके साथ हीउन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन उनको दिया है।

इसके साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी भारत जोड़ो यात्रा के बीच गहलोत के गृह जिले में जाकर भूंगरा हादसे के पीड़ितों और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पायलट ने भी उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि गहलोत सरकार ने पीड़ितों की सहायता राशि में 3 लाख रूपए बढ़ा दिए हैं। अब मृतक के परिजनों को 20 लाख रूपए का पैकेज मिलेगा।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here