Homeमुख्य समाचारराजनीतिगडकरी की तबीयत बिगड़ी, स्टेज पर ही हुए बेहोश

गडकरी की तबीयत बिगड़ी, स्टेज पर ही हुए बेहोश

- Advertisement -spot_img

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर एक ताजा खबर सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई। वे स्टेज पर ही बेहोश हो गए। फिलहाल नितिन गडकरी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्टेज पर गिरने से पहले राज्यपाल विद्यासागर राव ने गडकरी को अपने हाथों में थामा।  बता दें कि गडकरी अहमदरनगर में महात्मा फुले कृषि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। समारोह में जब नितिन राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

बाद में नितिन के ट्विटर हैंडल से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई हैं। ट्वीट करते हुए बताया कि, उनकी तबीयत अब ठीक हैं। शुगर लेवल लॉ होने के कारण ऐसा हुआ। ट्रीटमेंट लेने के बाद अब वे अपने अन्य कार्यक्रम में जा रहे हैं। चेकअप कराने के बाद गडकरी शिरडी के लिए जा रहे हैं, वह साईं मंदिर में दर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि नितिन गडकरी ने कुछ साल पहले ही वजन घटाने के लिए ऑपरेशन कराया था। उनकी बिगड़ी हुई तबीयत का ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार नितिन की कार्यक्रम, रैली के दौरान तबीयत खराब हो चुकी हैं। बता दें  कि नितिन गडकरी केंद्र में सड़क परिवहन मंत्री रहै और नागपुर से सांसद भी हैं।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here