Homeभारतराजस्थानकेंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने राहुल गांधी को लेकर दिया चौंकाने वाला...

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने राहुल गांधी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में दो दिन शेष रह गए हैं और चुनाव प्रसार के लिए आज का दिन आखरी है। लगभग एक महीने से चल रहे चुनाव प्रसार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस एक महीने में पार्टियों ने जगह-जगह पर रैलियां, सभाएं आदि करते हुए जनता को अपने हक में करने की कोषिषें की है। इतना ही नहीं इस दौरान नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला भी जारी है।

विधान सभा चुनाव के दौरान इस बार मोदी सरकार में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है। महेश शर्मा ने उदयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारा अध्यक्ष हमारा लीडर होता है, लेकिन जहां लीडरशिप 10 अकबर रोड, 7 अकबर रोड या फिर 7 जनपथ रोड से पैदा होती है, वहां तो गायक और भांड पैदा होते हैं। नेता और कार्यकर्ता पैदा नहीं हो सकते हैं।

https://thefirepost.com/2018/12/05/gehlot-confident-about-victory-in-rajasthan-assembly-election/

इतना ही नहीं राहुल गांधी पर वार करते हुए शर्मा जी ने कहा कि यह पप्पू की डिग्री उन्हें हमने थोड़ी ही दी है। यह तो उन्हें जनता ने दी है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता राहुल गांधी को अपना लीडर मानने में शर्मिंदगी महसूस करता है। लेकिन उनकी मजबूरी है इसलिए वो इसे नेता मान रहे है।

महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की यह स्थिति है कि अगर मुख्यमंत्री के उम्मीदवार का नाम सामने आए जो तो उनकी पार्टी दो हिस्सों में बट जाएगी।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here