सिद्धू की जनसभा को लेकर राजे ने कसा तंज

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में महज दो ही दिन षेा रह गए है। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही अपनी पार्टी का प्रचार-प्रचार कर रही है और राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर रैलियां निकाल रही है। जनता से वोट हासिल करने के लिए दोनों ही पार्टियां काफी मेहनत कर रहे है।

इस चुनावी माहौल के दौरान पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगी हुई है। इस बीच राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का आरोप लगाया है। वसुंधरा राजे के अनुसार यह बहुत ही शर्मनाक है।

वसुंधरा राजे ने पार्टी प्रचार अभियान के दौरान सवाईमाधोपुर, भरतपुर, करौली में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान राजे ने कहा कि टीवी में सिद्धू को नारे लगाने वालों की तरफ मुखातिब होकर हंसते देखकर हैरानी हुई। इससे नारे लगाने वलों का उत्साह बढ़ रहा था और वो जोर-जोर से ऐसे नारे लगाने लगे।

गौरतलब है कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की रूकने का नाम ही नहीं ले रहीं। हालांकि इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा है कि उनकी सभा में जो बोले सो निहाल के नारे लगे थे जिसके साथ छेड़-छाड़ की गई है।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.