स्मृति ईरानी : जाति के नाम पर विष फैलाने वाले राहुल गांधी को क्या पता है खुद के गोत्र के बारे में !

चुनावी संभाओं में जहां हर कोई अपनी पार्टी को विजयी बनाने के लिए हर संभव कोशिश में लगा हुआ है वहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस के खिलाफ जमकर बात की। उन्होंने अपने शब्दों से कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी वार किया है। उन्होंने कहा कि आज राहुल हिंदुत्व की परिभाषा देते है और लोगों की गोत्र के बारें में सवाल करते है, क्या उन्हें खुद की गोत्र के बारें मे पता है। राहुल गांधी का हिंदुत्व कहां था, जब उनके नेता राजस्थान में कहते हैं भारत माता की जय मत बोलो। हाल ही में उदयपुर में हुई एक वार्ता के दौरान रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यह बात कहीं।

उन्होंने कहा कि दूसरों पर सवाल उठानें वाले राहुल को थोड़ा खुद की बातों के बारें में भी सोचना चाहिए। कांग्रेस विकास को धर्म विशेष से जोड़ने का प्रयास कर रही है, यह संविधान का सबसे बड़ा अपमान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के नेताओं में इतने द्वंद् चल रहे हैं कि वो अपने आप में ही एक नहीं है।

स्मृति ने राहुल के लिए ये भी कहा कि उन्होनें निजी अमेठी क्षेत्र में 2014 के बाद एक भी चुनाव नहीं जीता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अपनी एक रणनीति है, जिसमें वो लोगों को आपस में बांट देते है। स्मृति ने कहा कि कांग्रेस ने जाति के नाम पर हर किसी के मन में भय फैलाया है और सभी लोगों के दिलों में जात-पात को लेकर विष फैला दिया है। इन सभी बातों के साथ उन्होंने तो राहुल गांधी केे बारें में ये भी कह दिया कि ये पार्टी के ऐसे इकलौते अध्यक्ष हैं, जिन्होंने आर्मी चीफ को गुंडा तक कह डाला। भारत की सेना से पहले सर्जिकल स्ट्राइक का प्रमाण मांगा। बाद में मोदी पर इसका राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया। जब भारतीय सीमा पर चिंता के लक्षण थे, तब चीन जाकर विशेष वार्ता की।

सिद्धू के पाकिस्तान जाकर वहां के प्रधानमंत्री के गले लगाने पर बातचीत-

स्मृति ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाकर वहां के प्रधानमंत्री को गले लगाते हैं।एक हिंदुस्तानी नेता पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों करता है। यह देश का अपमान है। इस बारें में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछें जाने पर वो कुछ नहीं कहते है। राहुल गांधी इस मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं। इस तरह की बातों को सुनकर हमें हैरानी होती है कि देश से जुड़ी इन बातों पर आखिर क्यो राहुल गांधी कुछ भी नहीं कहते है।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.