राजे के खिलाफ टिप्पणी पर शरद यादव ने जताया खेद

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर आलोचना का सामना कर रहे जदयू के पूर्व नेता शरद यादव ने ‘‘आहत’’ करने के लिये खेद व्यक्त किया और कहा कि वह उन्हें पत्र लिखेंगे। राजे ने मांग की थी कि निर्वाचन आयोग यादव की ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी पर संज्ञान ले और उनके खिलाफ कार्रवाई करे।

यादव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने उनका (राजे का) बयान देखा है। हमारे रिश्ते बेहद पुराने हैं। अगर उन्हें लगता है कि मैंने जो कहा उससे वह आहत हुईं तो मैं इसके लिये खेद जताता हूं।’’

मैं उनको एक पत्र भी लिखूंगा– शरद यादव

लोकतांत्रिक जनता दल के लिये राजस्थान के अलवर में प्रचार के दौरान बुधवार को जदयू के पूर्व राज्यसभा सदस्य यादव ने राजे को मोटी कहा था और लोगों से उन्हें आराम देने को कहा था।

विभिन्न पक्षों से आलोचना होने यादव ने कहा था कि यह एक मजाक था और राजे को आहत करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। यह टिप्पणी किसी भी तरह अपमान पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं की गई थी।

उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए राजे ने कहा था, ‘‘मैं अपमानित महसूस कर रही हूं। यह महिलाओं का अपमान है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि वह ‘‘पूरी तरह स्तब्ध’’ थीं और एक अनुभवी नेता से इस तरह की टिप्पणी की उन्हें उम्मीद नहीं थी।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.