ईवीएम के खराब होने पर राहुल ने मोदी पर कसा तंज

राजस्थान विधानसभा चुनाव अब खत्म हो चुका है। आज का दिन हर किसी के लिए काफी खास रहा। आज के दिन लोगों ने सुबह से ही एक अलग ही माहौल देखा। इस माहौल को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई शादी या त्योहार है। कहा जाए तो एक त्योहार ही था जिसमें हम अपनी नई सरकार को चुनने के लिए काफी उत्साही थें। हालांकी इस उत्साह के साथ कुछ ऐसी भी चीजें थी जो कि लोगों को काफी परेशान करती नजर आई। इसमें ईवीएम के खराब होने का मामला भी खास था।

ईवीएम के खराब होने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर कुछ सवाल उठाए। राहुल ने ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ईवीएम अजीब का व्यवहार कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सावधान रहने की अपील भी की।

राहुल ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आज के मतदान के बाद सजग रहो। मध्यप्रदेश में ईवीएम ने मतदान के बाद अजीब बर्ताव किया था। कुछ लोग गायब हो रहे है और कुछ लोग होटल में शराब पीते नजर आए। मोदी के भारत में ईवीएम के खराब होने के पीछे कई रहस्यमयी ताकतें हैं।

आपको बता दें कि राजस्थान में मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम के खराब होने के कई मामले सामने आए। बीकानेर पूर्व के पोलिंग बूथ नंबर 172 में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को भी करीब 3 घंटे तक ईवीएम खराब रही जिसके चलते उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकी बाद में ईवीएम को सहीं कर दिया गया था। लेकिन इस मुद्धे को राहुल ने ट्विटर पर एक नया ही मुद्दा बना दिया। देखना ये है कि 11 को आखिर कौनसी सरकार हमें विजयी पद पर देखने को मिलेती है और मोदी राहुल की बात पर कैसा जवाब देते है।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.