राजस्थान विधानसभा चुनाव में महज 6 दिन बाकी, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

जयपुर। राजस्थान में मतदान के लिए अब महज 6 दिन शेष हैं। अपनी अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने के लिए कांग्रेस और भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही  वजह है कि दोनों ने दलों के दिग्गजों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेष अध्यक्ष सचिन पायलट समेत अन्य नेता एक के बाद एक लगातार चुनावी सभाएं और रोड शो कर रहे हैं।

ऐसे में जनता के सामने दोनों ही पार्टियां अपनी बढ़ाईयां कर रही है, और अपने द्दारा किए गए कार्यों का खुलकर बखान कर रही हैं। तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। अमित शाह ने शुक्रवार को नागौर के कुचामन और चूरू के सुजानगढ़ में चुनावी सभा किया। इसके बाद श्रीगंगानगर में बीरबल चैक से रोड शो किया। सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस को जवाब दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले चार सालों में जो सबसे बड़ा काम किया वह है देश को सुरक्षित रखने का।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में तो घुसपैठियों को वोट बैंक समझा जाता था। देश में हर कोई मुंह उठाकर घुसा चला आता था। इस दौरान अमित शाह ने राजस्थान में फिर से वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूती देने की जनता से अपील की। सचिन पायलट टोंक विधानसभा सीट से ही चुनाव मैदान में हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने अजमेर जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं की। ब्यावर में उन्होंने रोड शो भी किया। इसके बाद शाम को टोंक की ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर, डीग, लालसोट और कामां में चुनावी सभा कर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों पर निषाना साधा।

गहलोत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश में की गई नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, हालात बद से बदतर हो गए हैं। राज्य की वसुंधरा सरकार पर आक्रामक होते हुए कहा कि यह सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रही है। बता दें कि राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव होने हैं। जिसका परिणाम 11 दिसंबर को होगा।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.