Homeमुख्य समाचारराजनीतिचिंतन शिविर का आज दूसरा दिन, 17 विभागों की बजट घोषणाओं पर...

चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन, 17 विभागों की बजट घोषणाओं पर होगी चर्चा

- Advertisement -spot_img

जयपुर। गहलोत सरकार के चार साल के कामकाज को लेकर ओटीएस में चल रहे चिंतन शिविर का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन आज विभिन्न विभागों में कुल 17 विभागों की बजट घोषणाओं, जन घोषणाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की जाएगी। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित मंत्री ओर अधिकारी इस चिंतन शिविर में मौजूद रहेंगे।

आज पहले सत्र में स्वायत्त शासन विभाग, शहरी एवं नगरीय विकास विभाग, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, गृह विभाग, युवा मामलात, खेल एवं कौशल विकास विभाग की बजट घोषणाओं पर चर्चा होगी। इसके साथ ही दूसरे सत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा जनजातीय विकास विभाग की बजट घोषणाओं और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।

चिंतन शिविर के अंतिम सत्र में श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, प्रशासनिक सुधार विभाग, ई-आफिस तथा कार्मिक विभाग की बजट घोषणाओं पर चर्चा होगी। इससे पहले चिंतन शिविर के प्रथम दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विपणन, गोपालन, ऊर्जा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, पर्यटन विभाग, कला, संस्कृति, साहित्य एवं पुरातत्व विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की घोषणाओं की प्रगति एवं नवाचारों पर हो मंथन किया गया था।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here