Homeभारतराजस्थान12 जनवरी को यूथ डे पर निकलेगी तिरंगा यात्रा, बुजुर्ग लगायेंगे दौड़

12 जनवरी को यूथ डे पर निकलेगी तिरंगा यात्रा, बुजुर्ग लगायेंगे दौड़

सीकर। श्रीमाधोपुर में इस बार विवेकानंद जयंती और युवा दिवस विशेष तरीके से मनाया जाएगा। इस बार 12 जनवरी को श्रीमाधोपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूली में युवा ग्रामीण लीग दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए इस बार बुर्जुर्ग दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। युवा दिवस पर बुजुर्ग भी यूथ के रूप में दौड़ लगाते नजर आएंगे। इन खेल प्रतियोगिताओं के आयोजक डॉ मंगल यादव ने कहा कि लोगों को स्वस्थ रहने का मैसेज देने के लिए गीतांजलि हॉस्पिटल अजीतगढ़, रेडक्रॉस सोसायटी और दिवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

बुजुर्गों की रेस होगी खास

इस प्रतियोगिता में बुजुर्गों की दौड़ खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। दौड़ में शामिल होने के लिए बुजुर्गों ने भी उत्साह दिखाया है। बड़ी संख्या में उनके रजिस्ट्रेशन आए हैं। 50 साल के ऊपर के लोग इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिसमें पुरूषों के लिए 1600 और महिलाओं के लिए 800 मीटर की दौड़ इसमें रखी गई है।

तिरंगा रैली होगी एतिहासिक

तिरंगा रैली को सफल बनाने के लिए घर घर संपर्क किया जा रहा है। इस युवा दिवस पर यूथ बड़ी संख्या में हाथों में तिरंगा लेकर चलते दिखाई देंगे। तिरंगे के साथ देशभक्ति गीत सुनाई देंगे। इसके साथ ही युवा लीग के लिए अब तक 2000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस दौरान 5000 हजार गुब्बारे आसमान में छोड़े जाएंगे।

विजेताओं के लिए होंगे इनाम

इस लीग में विजेता रहने वालों के लिए पुरस्कार भी रखे गए हैं। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वालों के लिए 11000 रूपए, दूसरे स्थान पर आने वाले के लिए 5100 रूपए और तीसरे स्थान पर आने वाले के लिए 2100 रूपए का पुरस्कार रखे गए हैं। इसके लिए अजीतगढ़ क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर पोस्टरों का विमोचन किया गया है। डॉ मंगल यादव इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए रात तक लोगों से संपर्क कर रहे हैं। जिन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर कोच अनुराग मंगावा ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदम विजेता खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here