Homeभारतराजस्थानटीना की बहन रिया डाबी ने महिलाओं को कही बड़ी बात

टीना की बहन रिया डाबी ने महिलाओं को कही बड़ी बात

- Advertisement -spot_img

अलवर। महिलाओं के लिए आयोजित नारी चोपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीएम रिया डाबी ने कहा कि आज जिस तरीके से महिला अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। आज महिलाओं को एकजुट होने की आवश्यकता हैं। ये बात उन्होंने जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बहरोड के जागुवास गांव में आयोजित ‘नारी चौपाल’ कार्यक्रम में कही।

इस दौरान डाबी ने महिलाओं को महिलाओं के शोषण के खिलाफ मिलकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उड़ान योजना को लेकर उन्होंने कहा की योजना के माध्यम से महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए जा रहे हैं। इससे महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभ मिल रहा हैं। इसके साथ ही सरकार की चिरंजीवी योजना का लाभ आज आमजन को मिल रहा हैं। उन्होंने महिलाओं से घूंघट प्रथा हटाने की भी अपील की। कहा की अब जमाना बदल गया हैं।

नारी चौपाल में घरेलू हिंसा की रोकथाम, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा, बाल विवाह, आत्म निर्भर, घूंघट प्रथा, चिरंजीवी योजना को लेकर नेताओ ने अपने विचार रखे। सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, प्रधान सरोज यादव, पूर्व सांसद डॉक्टर करण सिंह यादव सहित महिलाएं मौजूद रही।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here