Homeभारतराजस्थानवर्षों का इंतजार हुआ खत्म! पाक विस्थापितों को नागरिकता के साथ मिली...

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म! पाक विस्थापितों को नागरिकता के साथ मिली पहचान; जिला कलेक्टर ने सौंपा प्रमाण पत्र

View Post

चौक टीम, जयपुर। जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को 82 वर्षीय नानक राम की आंखें उस वक्त छलक आई, जब कई सालों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ. जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने नानक राम सहित 14 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे. बता दें इस अवसर पर निमित्तेकम संस्था के सदस्य भी मौजूद रहे.

अब मिल पाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद महेश कुमार ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि उनका कई सालों लंबा इंतजार खत्म हुआ अब वे गर्व के साथ कह सकते हैं कि वे भारतीय हैं. वहीं, पृथ्वीराज ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है, बल्कि सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे.

कलेक्टर ने पाक विस्थापितों को दी शुभकामनाएं

इस मौके पर जिला कलेक्टर ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर प्राथमिकता से प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक को परेशानी का सामना ना करना पड़े. इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबूबक्र भी मौजूद रहे.

इनको मिला नागरिकता का प्रमाण पत्र

जिला कलेक्टर ने कमल कुमार, सुनीता बाई, महेश कुमार, सती बाई, नानक राम, मीना, हेमलता शर्मा, नख्ता राम, पृथ्वीराज, साईबी देवी, नरेश कुमार, रोवि कुमार, रिमशा देवी, रवीना देवी को कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया.

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here