Homeधर्मगलता पीठ में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ भव्य समापन,...

गलता पीठ में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ भव्य समापन, देशभर से पधारें शिष्यों ने किया गुरु पूजन

चौक टीम, जयुपर। उत्तर भारत की प्रमुख वैष्णव पीठ उत्तर तोदाद्रि श्री गलता जी में स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में मनाए जा रहे तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य सन्त भंडारे के साथ समापन हुआ. युवराज स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि इस अवसर पर सम्पूर्ण भारत वर्ष से आये सैंकड़ों सन्तों ने प्रसादी पाई. इस दौरान स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज ने सभी सन्तों का भेंट बहुमान कर सम्मान किया. गुजरात के सदगुरू सेवा सदन ट्रस्ट के सहयोग से भंडारा संपन्न हुआ.

नये शिष्यों ने ग्रहण की दीक्षा

इस अवसर पर महंत नरेंद्र, सचिन जी, प्रवीण , श्याम जी भूतड़ा, छीतरमल कुमावत, पं. घनश्याम सहित गुजरात, दिल्ली, मुंबई सहित सम्पूर्ण भारत से पधारे श्रद्धालुजन उपस्थित रहे. तीन दिवसीय आयोजन में देश- विदेश से पधारे सैंकड़ों शिष्यों ने गुरु पूजन किया और नए शिष्यों ने दीक्षा ग्रहण की.

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here