जयपुर, 1अप्रैल| जयपुर में हुए बम धमाके के मृतकों को लेकर भाजपा की ओर से छोटी चौपड़ पर धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार की लापरवाही और कमजोर पैरवी के चलते जिन अपराधियों को फांसी होनी चाहिए थी। उन्हें बरी कर दिया गया।
जब तक फांसी नहीं, चैन से नहीं बैठूंगा – सी.पी. जोशी
जयपुर में किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि राजनीति होती है, लेकिन राजनीति मूल्यों के आधार पर होती है, सिर्फ तुष्टिकरण करके कांग्रेस सरकार वापस सत्ता में नहीं आ सकती है। जनता समझदार है जो कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को समझ चुकी है। जयपुर में हुए बम धमाकों के पीडित परिवारों को उम्मीद थी कि गुनहगारों को फांसी की सजा मिलेगी। लेकिन बरी होने का फैंसला आना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसका जिम्मेदार कौन है, यह प्रश्न जयपुर की जनता और पीड़ित परिवार गहलोत सरकार से पूछती है। भाजपा सिर्फ अच्छे समय में ही बल्कि जनता के साथ विपरीत समय में भी कंधे से कंधा मिलाकर खडी है,,और, जब तक इन जगन्य अपराधियों को फांसी के तख्ते पर नहीं पहुंचा देते, भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते चेन से नहीं बैंठूंगा।
वहीं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी ने कहा कि तब तक उन सभी मृत आत्माओं को शांति नहीं मिलेगी। जब तक कि इन गुनहगारों को फांसी पर चढ़ा नहीं दिया जाता। उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति और अनुसंधान की कमी के चलते गुनहगारों को बरी कर दिया गया, जो बहुत ही दुखद विषय है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि जब घटना से जयपुर दहला हुआ था, जयपुर का एक-एक व्यक्ति खून देने को आतूर था, जख्मी लोगों के लिए कुछ भी करने को तैयार था, लेकिन आज इसके विपरीत कांग्रेस राज में गुनहगार बरी हो गए हैं।
जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद रामचरण बोहरा, सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक राजपाल सिंह शेखावत, कालीचरण सराफ, निर्मल कुमावत, रामलाल शर्मा, कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, सुरेन्द्र पारीक, कैलाश वर्मा, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगडी, विजेन्द्र पूनिया, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा सादिक खान, एसटी मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, रामानंद गुर्जर और सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ पीडित परिवार भी मौजूद रहे।