Homeभारतराजस्थानराज्यपाल कलराज मिश्र की विशेष पहल, आज से आमजन के लिए खुला...

राज्यपाल कलराज मिश्र की विशेष पहल, आज से आमजन के लिए खुला राजभवन संविधान पार्क

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में संविधान उद्यान के भ्रमण के लिए ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही राजभवन में निर्मित संविधान उद्यान अब राजभवन की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अग्रिम बुकिंग करवा कर आम दर्शकों द्वारा भ्रमण के लिए खोल दिया गया है। उद्यान का भ्रमण सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को किया जा सकेगा।

संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि संविधान उद्यान में संविधान निर्माण और उसके लागू होने की ऐतिहासिक यात्रा को विभिन्न कला-रूपों में सँजोया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान उद्यान हमारे मूल लिखित संविधान पर उकेरी प्राचीन भारतीय संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों का भी मूर्त रूप है। इसके आमजन के लिए खुलने से संविधान से जुड़ी संस्कृति से अधिकाधिक लोग प्रत्यक्ष जुड़ सकेंगे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार ने कहा कि कि कोई भी निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करते हुए ऑनलाइन विजिटर बुकिंग प्रणाली के माध्यम से पंजीकरण करा सकता है और संविधान उद्यान का अवलोकन कर सकता है।

संविधान में निहित आदर्श, मूल्यों को समझेंगे

राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्दराम जायसवाल ने कहा कि संविधान उद्यान के अवलोकन से विद्यार्थियों और आमजन को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और इसकी मूल भावना को जानने-समझने का अवसर मिल सकेगा। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से तैयार की गई इस बुकिंग प्रणाली में इच्छुक दर्शक अपना नाम, आधार नंबर, फोटो, मोबाइल नम्बर आदि जानकारी अपलोड कर संविधान उद्यान भ्रमण स्लॉट के लिए सुगमतापूर्वक पंजीकरण करवा सकते हैं। एकल दर्शकों के अलावा स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित संस्थानिक समूह भी संविधान उद्यान अवलोकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण यूआरएल www.rajbhawan.rajasthan.gov.in/content/rajbhawan/en/constitution-park-raj-bhawan.html पर जाकर करवाया जा सकता है। इस दौरान राजभवन और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here