Homeमुख्य समाचारदुनियाSikkim Flood: बादल फटने से 23 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी !

Sikkim Flood: बादल फटने से 23 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी !

- Advertisement -spot_img

Sikkim Flood: सिक्किम में इस समय भारी त्रासदी का माहौल है जहा Sikkim में बादल फटने से आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी है. सिक्किम में जल भराव हो गया है जिसकी वजह से बताया जा रहा है कि उत्तरी Sikkim में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई. इसके बाद एक बांध का पानी छोड़े जाने पर नदी का जलस्तर और बढ़ गया. Sikkim Flood

सेना के 23 जवानों के भी लापता होने की खबर

इसके बाद कई इलाकों में पानी भर गया. कई पुल बह गए और सड़कें बह गईं. इसके चलते कई सैन्य प्रतिष्ठान भी चपेट में आ गए. सेना के 23 जवानों के भी लापता होने की खबर है. इन जवानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि बाढ़ के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नीचे के इलाकों में भी 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया. इसके चलते सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए. इसके अलावा 23 सैन्य जवानों के भी लापता होने की खबर है. सिक्किम के कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। Sikkim Flood

मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास बादल फटा

आपको बता दे की सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने की वजह से 23 भी जवान लापता हो गए। डिफेंस PRO के मुताबिक, ल्होनक झील के ऊपर मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास बादल फटा, इसके बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी से लगे इलाके में ही सेना का कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गया। गुवाहाटी के डिफेंस PRO ने बताया- अचानक पानी बढ़ने के कारण चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। Sikkim Flood

तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक 15 से 20 फिट तक बढ़ गया

इसके बाद निचले इलाके भी डूबने लगे हैं। यहां सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के 41 वाहन डूब गए। सेना के मुताबिक, बादल फटने की घटना के बाद तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक 15 से 20 फिट तक बढ़ गया। इसके बाद नदी से लगे आसपास के इलाकों में पानी भर गया। कई घरों में भी नदी का पानी घुस आया। लोग घर छोड़कर सुरक्षित इलाकों में चले गए। लोगो को लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है इस दौरान गुवाहाटी के डिफेंस PRO ने बताया कि हादसे के बाद सेना के लापता जवानों की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। Sikkim Flood

Also See: Asian Games में भारत ने लहराया परछम, एक दिन में 15 मेडल किये अपने नाम

जानमाल के नुकसान को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं

स्थानीय प्रशासन भी अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हालांकि जानमाल के नुकसान को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इन सबके साथ आपको यह भी बता दे की अभी हाल ही में इससे पहले सिक्किम में 16 जून को भी बादल फटा था। यहां के पेक्योन्ग में जमीन खिसकने और फिर बादल फटने से घरों में पानी भर गया था। कई लोग इससे प्रभावित हुए थे। Sikkim Flood

भारतीय मौसम विभाग ने 4 और 5 अक्टूबर के लिए अलर्ट जारी

वही आपको यह भी बता दे की भारतीय मौसम विभाग ने 4 और 5 अक्टूबर के लिए पूर्वी और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। जिन लोगो तक हमारी यह वीडियो पहुंच रही है हम उनसे अनुरोध करते है की इन इलाको में जाने से बचे और बहार जाने और प्रभावित इलाको यह दूर रहे। Sikkim Flood

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here