She Matters: सुनीता कृष्णन की ज़िंदगी का वो डरावना सच जिसे वो आज तक भुला नहीं पाई !

महिलाओ के साथ आए दिन कुछ न कुछ गलत काम होते है जिसकी वजह से ना जाने कितनी ही महिलाओ का जीवन खत्म हो जाता है या वो उन दरिंदगी की वजह से अपने जीवन को खत्म कर लेती है, She Matters महिलाओ के साथ बढ़ते अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे है जहा रोज़ एक ऐसा द्र देने वाला केस सामने आता है जो हमारी रूह को अंदर तक जिझोड़ देता है। She Matters

15 साल की उम्र में 8 लोगों ने रेप किया

समाज सेविका सुनीता कृष्णन की जिनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया था जब वह पूरे तरीके से टूट गई थी। बेंगलुरु की रहने वाली सुनीता के साथ महज 15 साल की उम्र में 8 लोगों ने रेप किया था। 15 साल की सुनीता ने कभी सपने में भी इतना भयानक ख्वाब नही देखा होगा कि उसके साथ इतना बड़ा कांड हो सकता है। मासूम सी बच्ची की रेप की कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

वहीं सुनीता कृष्णन को अब मौत से डर नही लगता है

सबसे पहले तो अभी की बात करें तो सुनीता कृष्णन एनजीओ प्रज्जवला की मुख्य अधिकारी व सह- संस्थापक के तौर पर काम कर रही है। इस NGO के और से वह यौन तस्करी की शिकार महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा कर उनके पुनर्वास के लिए काम कर रही हैं। वहीं सुनीता कृष्णन ने यह भी कहा है कि इस काम के दौरान अब तक उन पर 17 बार जानलेवा हमला हो चुका है। वहीं सुनीता कृष्णन को अब मौत से डर नही लगता है। बता दें कि साल 2016 में उन्हें देश का चौथा सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री दिया जा चुका है।

Also See: नीरजा भनोट की कहानी का सच आपको रुला देगा, खुद की जान की परवाह किये बिना बचाई 360 ज़िंदगियां !

लड़कियों को यौन तस्करी से आजाद किया

सुनीता कृष्णन जब महज 15 की उम्र की थी तो दलित कम्युनिटी के लिए नव साक्षरता अभियान चला रही थीं। उस दौरान सुनीता कृष्णन के साथ करीब 8 लोगों ने दरिंदगी के साथ रेप किया था। उन्हें उनके पुरुष प्रधान समाज में एक महिला की दखलंदाजी पसंद नहीं थी। इतना ही नहीं इस दौरान सुनीता को बुरे तरीके से पीटा भी गया था।आपको बता दें कि सुनीता कृष्णन ने 22 हजार से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को यौन तस्करी से आजाद किया है। कभी हार न मानने वाली सुनीता कृष्णन सभी महिलाओं के लिए मिशाल है। सुनीता प्रज्जवला नाम की संस्था चलाती हैं।

ऐसी महिलाओ को सलाम करते है

ऐसी महिलाए हमारे देश में परिवर्तन लाने के लिए अपने जीवन को दाव पर लगाकार काम कर रही है और देश को इन दरंदगी से निकालने की कोशिश कर रही है हम ऐसी महिलाओ को सलाम करते है जो आगे आकर देश की महिलाओ की रक्षा कर रही है, जो सरकार को कानून को करनी चहिये वो महिलाए खुद अपने बलबूते पर कर रही है। She Matters

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.