Homeभारतराजस्थानघटते तापमान और बढ़ते चुनावी सरगर्मी में शाह ने राहुल पर साधा...

घटते तापमान और बढ़ते चुनावी सरगर्मी में शाह ने राहुल पर साधा निशाना

- Advertisement -spot_img

राजस्थान के रण में घटते तापमान और बढ़ते चुनावी सरगर्मी में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली को संबोधित करने चित्तौड़गढ़ पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछा है कि वे राजस्थान की जनता को अपने सेनापति का नाम क्यों नहीं बता रहे हैं। रैली में शाह ने कहा, ‘एक ओर मोदीजी के नेतृत्व में देशभक्तों की पार्टी है तो दूसरी ओर राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस पार्टी है, जहां पर कोई नीति या फिर सिद्धांत नहीं हैं।’

गहलोत का दावा, कांग्रेस भारी मतों से बनाएगी सरकार

शाह ने राजे सरकार की उपलब्धियों की कराई गिनती

अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजे सरकार की उपलब्धियों की गिनती कराई। कहा कि आठ करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाकर माताओं और बहनों को शर्म से मुक्त करके सम्मान के साथ जीने का अधिकार बीजेपी की सरकार ने दिया है। मोदी सरकार ने बीते पांच साल में 6 करोड़ गरीब माताओं को गैस का सिलेंडर देने का काम किया है। आज देश के 70 प्रतिशत भूभाग पर बीजेपी का भगवा झंडा शान के साथ लहरा रहा है। बीजेपी ने मोदीजी के नेतृत्व में जिस प्रकार से विकास किया है, उसपर जनता ने हमें आशीर्वाद दिया। वर्तमान समय में देश के 19 राज्यों में बीजेपी की सरकार है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here