Homeभारतराजस्थानबेंगलुरु में बोले सतीश पूनिया, पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में गुजरात...

बेंगलुरु में बोले सतीश पूनिया, पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में गुजरात की तरह कर्नाटक और राजस्थान में बनेंगी भाजपा सरकार

- Advertisement -spot_img

बेंगलुरू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृहमंत्री अमित शाह की पिछले दिनों ऐतिहासिक जनसैलाब की रैलियों के साथ भाजपा का कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का मिशन 2023 को लेकर विजय संकल्प का शंखनाद हो चुका है।

वहीं कर्नाटक भाजपा के विजय संकल्प अभियान में आज भाजपा के कर्नाटक-राजस्थान प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने बेंगलुरु प्रवास पर मैराथन दौरे कर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कर्नाटक में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आह्वान किया।
अरुण सिंह और सतीश पूनियां ने कहा कि, केन्द्र की मोदी सरकार व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से कर्नाटक में भाजपा की प्रचंड जीत नया इतिहास बनायेगी और डबल इंजन की भाजपा सरकार कर्नाटक को विकास में और नई ऊंचाइयों पर लेकर जायेगी।

प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कार्यक्रम में अरुण सिंह, सतीश पूनियां, कर्नाटक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री जीवी राजेश, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने संबोधित करते हुये कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिये प्रवासी राजस्थानियों से बढ़-चढ़कर जुटने का आह्वान किया।

इससे पहले सतीश पूनियां ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बेंगलुरु में राजगढ़-सादुलपुर परिषद के गणमान्य सदस्यों के साथ संवाद किया, फिर हरियाणा भवन में प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल्स के साथ संवाद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हरियाणा भवन में सतीश पूनियां ने प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल्स के साथ सुना।कार्यक्रम में राजस्थान से प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रवासी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक तेजराज सोलंकी इत्यादि भी मौजूद रहे l

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here