चौक टीम, जयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में कांग्रेस सक्रिय हो चुकी है। इसको लेकर कांग्रेस लगातार लोकसभा सीटों पर फीडबैक लेने में जुटी हुई है। इस बीच सचिन पायलट ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले एमओयू तो दिखा दो जो साइन किया है, कितना पानी प्रदेश को मिलेगा, जो वादा किया गया था। उसके अनुसार पीने के लिए, सिंचाई व इंडस्ट्रीज के लिए पानी मिलेगा कि नहीं, क्योंकि अभी तक सिर्फ भाषण और धन्यवाद दिए जा रहे हैं।
सीएम भजनलाल की आभार यात्रा पर साधा निशाना
दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ईआरसीपी को लेकर राजस्थान के सीएम भजनलाल की आभार यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीत आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धोलपुर में प्रवेश करने जा रही है। इस दौरान धोलपुर जाते समय दौसा में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा- पहले एमओयू तो दिखा दो हमको। एमओयू साइन किया है। कितना पानी हमारे प्रदेश को मिलेगा। जितना हम लोग चाहते थे। जितना हमने मांगा था। क्या उतना पानी सिंचाई के लिए, पीने के लिए और उद्योगों को मिलेगा या नहीं नहीं मिलेगा। अभी तक सिर्फ भाषण हो रहे है। आभार यात्रा निकाल रहे है।
उन्होंने कहा कि सदन में पहली बार उस एमओयू पर चर्चा हो रही है। जिसे रखा ही नहीं गया। हमें आज तक नहीं पता कि क्या बंटवारा किया है। मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि राजस्थान के हितों के साथ को समझौता नहीं किया जाए। जितना हम लोगों को उम्मीद थी कम से कम उतना पानी मिले। अब चुनाव आ रहे हैं तो यात्रा निकल रही है। स्वागत की, धन्यवाद की। लेकिन जनता बताएगी। मुझे पूरा विश्ववास है कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पहले बहुत अच्छा रहेगा। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी जीतेगी।
सीट शेयरिंग पर सहमति बनती जा रही है- पायलट
वहीं सचिन पायलट ने लोकसभा में इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि सीट शेयरिंग पर सहमति बनती जा रही है। विपक्ष के लिए यह सकारात्मक संकेत है। राहुल गांधी की यात्रा से लगातार देश में नौजवान, किसान, महिला और हर वर्ग जो खुद को अपेक्षित महसूस करता है। उसकी आवाज राहुल गांधी बन रहे है। लंबे सफर के बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर रही है। लंबे सफर के बाद। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से प्रांरभ हुई थी। सचिन पायलट ने कहा कि यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा और देश में 10 साल बीजेपी की सरकरार है उससे भी आत्मचिंतन करने पर मजबूर करेगी।
बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए जयपुर से धौलपुर जा रहे सचिन पायलट का दौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक मुरारीलाल मीणा के नेतृत्व में स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक है, पूरे विश्व में ऐसी यात्रा किसी ने नहीं निकाली होगी। राहुल गांधी युवाओं, किसानों व बेरोजगारी समेत देशहित के मुद्दों पर मुखर हैं, लोगों को समझा रहे हैं। उन्होंने कहा किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, यह समझ से परे है।
राहुल गांधी ने उठाया पेपर लीक का मुद्दा
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया था। जिसकी वजह से योगी सरकार को पेपर रद्द करना पड़ा है। पायलट ने कहा कि राहुल गांधी लोगों को हक दिलाने के लिए लड़ रहे है। न्याय यात्रा से उपेक्षित वर्ग की आवाज को बुलंद किया जा सकेगा। राजस्थान में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट है।