प्रदेश में पहली बार आयोजित हुई वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम जारी

प्रदेश में पहली बार आयोजित हुई वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का आज परिणाम जारी किया गया. 295 पदों पर आयोजित हुई भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से 248 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. पहली बार आयोजित हुई वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम में चौंकाने वाली बात यह रही कि अंतिम परिणाम के बात 47 पद खाली रह गए.

31 अगस्त को जारी हुआ था परिणाम

माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती पर गैर अनुसूचित क्षेत्र में 282 एवं अनुसूचित क्षेत्र में 13 पदों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 31 अगस्त 2022 को परीक्षा परिणाम जारी किया गया था. परिणाम जारी करने के बाद श्रेणीवार रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों को पात्रता की जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किया गया था. गैर अनुसूचित क्षेत्र के 282 पदों पर पात्र पाए गए 240 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 13 पदों पर पात्र पाए गए 8 कुल 248 अभ्यर्थियों का श्रेणीवार वरीयता क्रम में बोर्ड द्वारा अंतिम रूप से चयन कर अभिशंसा जारी की गई है.

गैर अनुसूचित क्षेत्र में इस प्रकार रही कट ऑफ मार्क्स

सामान्य पुरुष- 107.0708
सामान्य महिला- 107.0708
सामान्य DV- 86.1952
EWS पुरुष- 102.2053
EWS महिला- 102.2053
SC पुरुष- 87.2053
SC महिला- 87.2053
ST पुरुष- 73.4006
ST महिला- 73.4006
OBC पुरुष- 103.0303
OBC महिला- 102.3569
MBC पुरूष- 82.8282

अनुसूचित क्षेत्र में इस प्रकार की कट ऑफ मार्क्स

सामान्य पुरूष- 91.9191
सामान्य महिला- 91.9191

न्यूनतम अंको की अनिवार्यता बनी मुसीबत

प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी भर्तियों में न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता का मापदंड तय कर दिया गया है. हालांकि कंप्यूटर शिक्षक भर्ती विज्ञप्ति के बाद यह मापदंड तय किया गया था. लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में भी इस मापदंड को अनिवार्य किया गया था. जिसके चलते कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में पास होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बहुत कम रही है. वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में जहां पदों के मुकाबले 47 पद खाली रहे हैं. तो वही संभावना जताई जा रही है कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के अंतिम परिणाम में खाली रहने वाले पदों की संख्या करीब ढाई हजार से ज्यादा रह सकती है.

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.