कल होगा मतदान, उम्मीदवार घर-घर जाकर मांग रहे समर्थन

राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर बुधवार को शाम पांच बजे आचार संहिता लगने के बाद रैलियां, सभाएं रूक गई। पिछले एक महीने से लगातार राज्य की मुख्य पार्टियां जोर-षोर से प्रचार-प्रसार कर रहे थे। हालांकि अभी भी पार्टियां घर-घर जाकर समर्थन मांग रही है।

राज्य की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर 7 दिसम्बर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस बार विधानसभा चुनाव में 2274 प्रत्याशी खड़े हुए है हैं। इनमें राज्य की मुख्य पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी एवं निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 4,75,54,217 मतदाता अपना वोट देंगे। इनमें 2,47,22,365 पुरुष और 2,27,15,396 महिला मतदाता षामिल हैं।

मतदान के लिए पूरी तैयारियां

कल होने वाले मतदान के लिए पूरी तरह से तैयारियां हो गई है और अभी भी जारी है। जानकारी के लिए बता दें कि कल होने वाले विधानसभा चुनावों में राज्यभर में 2 लाख से ज्यादा ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। प्रचार के आखरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने दौसा और सुमेरपुर में सभा की वही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी अजमेर में रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने भी कई सभाओं को संबोधित किया। दूसरी तरफ कांग्रेस में अहमद पटेल, मुकुल वासनिक, नवजोत सिंह सिद्धू, राजबब्बर, अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सभाएं की।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.