वसुधंरा को भेज दिया सात समंदर पार

राजस्थान में हाल ही में हुए 15वीं विधानसभा के चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद आज एक बार फिर कांग्रेस ने राज्य में अपनी सरकार बना ली है। आज जयपुर में अल्बर्ट हॉल पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को उनके पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी, पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह सहित देशभर के कई दिग्गज नेता शामिल थे।

राजस्थान में 20 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेगी कांग्रेस – अशोक गहलोत

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल थी। इस समारोह में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे जिनमें अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ रोष नजर आया। सभा में आये कांग्रेस समर्थकों ने कहा कि हमने चुनाव से पहले ही ठान लिया था कि इस बार राजे को सात समंदर पार भेजेंगे और चुनाव में जनता ने वही किया।

गौरतलब है कि चुनाव से पहले ही राज्य में सत्त्ता विरोधी लहर चल रही थी और लोगों में वसुंधरा सरकार के खिलाफ जो गुस्सा दिख रहा है, वह काफी हद तक नतीजों में भी नजर आया। इसी वजह से पिछले चुनाव में 163 सीट जीतकर इतिहास रचने वाली बीजेपी 73 सीटें ही जीत सकी वहीं 2013 में मात्रा 21 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर प्रदेश की सरकार में वापसी की और गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here