Homeभारतराजस्थानगांधी जयंती की छुट्टी कैंसिल को लेकर बोले डोटासरा, कहा- भाजपा की...

गांधी जयंती की छुट्टी कैंसिल को लेकर बोले डोटासरा, कहा- भाजपा की नफरत…!

राजस्थान यूनिवर्सिटी में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इस दिन सामान्य कक्षाएं संचालित होंगी और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

शरद पुरोहित,जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी रद्द कर दी है। राजभवन से जारी आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब 2 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े कॉलेजों में नियमित कक्षाएं चलेंगी।

राजभवन के आदेश पर लिया गया फैसला

राजस्थान सरकार ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है, लेकिन राजस्थान यूनिवर्सिटी में छुट्टी नहीं रहेगी। 1 अक्टूबर को राजभवन, जयपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में घोषित अवकाश को रद्द कर दिया गया है। इस फैसले से यूनिवर्सिटी में सामान्य गतिविधियां जारी रहेंगी।

गोविंद सिंह डोटासरा का बयान

इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया, “गोडसे के पदचिन्हों पर चलने वाले क्या कभी गांधी के हो सकते हैं? भाजपा सरकारों के निर्णयों में महात्मा गांधी के प्रति नफ़रत सामने आ रही है। पहले गांधी वाटिका का विरोध, फिर गांधी म्यूजियम को रोकना और अब गांधी जयंती की छुट्टी रद्द करना भाजपा की नफ़रत और अपमान को दर्शाता है।”

नियमित कक्षाओं के साथ चलेगा सफाई अभियान

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने छुट्टी रद्द करने के साथ ही 2 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई है। महात्मा गांधी की जयंती को मनाने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नियमित कक्षाओं के साथ सफाई अभियान भी जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here