राजस्थान पुलिस का सब इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेगा

जयपुर, 3 सितम्बर। राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक मुकेश चौधरी चीन वुशु संघ द्वारा 3 से 9 सितम्बर, 2019 तक Langzhong, Sichuan में आयोजित शंघाई काॅरपोरेशन इन्टरनेशनल वूशु साण्डा चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुकेश चौधरी को प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाऐं दी है।
अति. महानिदेशक पुलिस,आर्म्ड बटालियन एवं मुख्य खेल अधिकारी डाॅ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि उप निरीक्षक मुकेश चौधरी को वर्ष 2017 में राजस्थान पुलिस में खेल कोटा के अन्तर्गत चयनित किया गया।
इस समय वे अन्तर्राष्ट्रीय वूषु कोच श्री राजेश टेलर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मुकेश चौधरी ने गुआंगझु, चीन में आयोजित प्रथम वुषू साण्डा एशिया कप 2017 में रजत पदक, इन्टरनेशनल साण्डा वुषू टुर्नामेन्ट-2018 में कांस्य पदक, 2017 शिलांग, मेघालय में आयोजित 26वीं एवं 27वीं सीनियर नेशनल वुषू चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किये हैं। नई दिल्ली में अप्रेल, 2018 में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर-2017 में स्वर्ण पदक तथा कटक, उडी़सा में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर-2018 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

Related articles

Comments

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.