Homeभारतराजस्थानराजस्थान पंचायत उपचुनाव : कांग्रेस को पीछे छोड़ बीजेपी ने मारी बाजी

राजस्थान पंचायत उपचुनाव : कांग्रेस को पीछे छोड़ बीजेपी ने मारी बाजी

राजस्थान विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के 20 दिन बाद ही बीजेपी ने पंचायत समिति और जिला परिषद वार्डों के उपचुनावों में कांग्रस को पीछे छोड़ बाजी मार ली। रविवार 30 दिसंबर को घोषित हुए परिणामों में बीजेपी को 6 जबकि कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत मिली है। इन दस सीटों में 9 पंचायत समिति वार्ड और 1 जिला परिषद शामिल है।

इन सीटों पर 28 दिसंबर को हुए मतदान में बीजेपी को अलवर जिला परिषद, भीलवाड़ा में माण्डलगढ़, चूरू में बिदासार, दौसा में लवाण, मेड़ता में नागौर और पाली में जैतारण सीटों पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस धौलपुर की बाड़ी पंचायत समिति में तीन वार्ड और कोटा में लाड़पुरा में जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

उपचुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ 20 दिनों में ही लोगों का विश्वास खो दिया है क्योंकि उन्होंने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। कांग्रेस द्वारा किसानों की कर्जमाफी पर राजे ने कहा कि ख़राब प्रबंधन की वजह से किसानों को यूरिया के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है और सरकार असहाय किसानों पर लाठी का इस्तेमाल कर रही है।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here