Homeमुख्य समाचारराजनीतिराजस्थान चुनावः दोपहर एक बजे तक हुआ 41.53 फीसदी मतदान

राजस्थान चुनावः दोपहर एक बजे तक हुआ 41.53 फीसदी मतदान

- Advertisement -spot_img

7 दिसंबर को प्रदेश की जनता सुबह से ही उठकर वोट देने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहीं है। सुबह 11 बजे तक 22 फीसदी जनता ने वोट किया जो कि दोपहर एक बजे तक 41.53 फीसदी हो गई है। मतदान केन्द्र में ना सिर्फ आम लोग बल्कि कई स्टार्स और नेता भी नजर आए।

इस दौरान 97 वर्षीय नागेंद्र सिंह चैहान और उनकी 85 वर्षीय पत्नी युवराज कुंवर भी झालावाड़ के एक मतदान केंद्र में वोट डालते हुए नजर आए।

मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन राम मेघवाल सुबह 8 बजे ही मतदान केन्द्र पहुंचकर साढ़े तीन घंटे 11झ30 बजे अपना वोट डाला।

जयपुर की किशनपुरा में एक मतदान केंद्र में 105 वर्षीय महिला शाहा को उनके परिजनों के साथ देखा गया। मतदान केंद्र में उन्हें अपने परिवारजनों के साथ व्हील चेयर पर ले जाते हुए देखा गया। ताकि वह वोट दे पाएं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर में मतदान केंद्र संख्या 172 में अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में मतदान केंद्र 128 में अपना वोट डाला।

जानकारी के लिए बता दे कि जयपुर में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ था।

बात करें हनुमानगढ़ जिले की तो वहां अभी तक 22.42 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वही नागौर के नावां सीट पर 11 ईवीएम को बदला गया और सीकर जिले में भी कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की वजह से मशीन को बदला गया।

राजस्थान पुलिस ने निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी मतदान केन्द्रों पर चाक चैबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही 7,791 संवेदनशील बूथों पर केन्द्रीय पुलिस बलों का जाप्ता तैनात किया गया है।

इस तरह सुविधा व्यवस्था की बात की जाए तो हर बूथ पर अच्छी व्यवस्था कि गई है, लेकिन मशीनों की खराबी और लोगों की भीड़ के कारण थोड़ा टाईम लग रहा है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here