Homeमुख्य समाचारराजनीतिराजस्थान भाजपा का विजय संकल्प, मिशन 2023 और 2024 पर फोकस

राजस्थान भाजपा का विजय संकल्प, मिशन 2023 और 2024 पर फोकस

- Advertisement -spot_img

राजस्थान भाजपा चुनावी मोड में है। मिशन 2023 और 2024 के विजय संकल्प को लेकर विस्तारको के अभ्यास वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। आज पुष्कर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदेश विस्तार अभ्यास वर्ग को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया बुधवार को जमवारामगढ़ और विराटनगर में जनाक्रोश सभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही बहरोड में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। इसके अलावा 5 और 6 जनवरी को सतीश पूनिया वागड़ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वागड़ क्षेत्र में जनाक्रोश सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

पुष्कर में भाजपा का प्रदेश विस्तार अभ्यास वर्ग

आज पुष्कर में मिशन 2023 और 2024 के विजय संकल्प को लेकर भाजपा प्रदेश विस्तारक अभ्यास वर्ग को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने संबोधित किया। विस्तारक वर्ग को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और लाभार्थियों से निरंतर संवाद पर जोर रखा जाए। संगठन की रीति नीति और विजय संकल्प को ध्यान में रखकर काम हो। उन्होंने कहा कि विस्तारक संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो आमजन लाभार्थियों और संगठन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का काम करते हैं।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करें मजबूत

सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार की किसान और युवा विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में भी विस्तारकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। वही प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटें भी 2024 में भाजपा जीतेगी। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदेश विस्तारक अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान को गति दी जाए, सर्व स्पर्शी सदस्यता और नव मतदाता अभियान को भी विस्तारक आगे बढ़ाएं।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here