Homeभारतराजस्थानराजस्थान भाजपा की जन आक्रोश सभा, सतीश पूनियां ने उठाया कांग्रेस विधायकों...

राजस्थान भाजपा की जन आक्रोश सभा, सतीश पूनियां ने उठाया कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे पर सवाल

राजस्थान भाजपा की जन आक्रोश सभा लगातार जारी है। आज विराटनगर और जमवारामगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने जनाक्रोश सभाओं को संबोधित किया। जनाक्रोश सभा में सांसद बाबा बालक नाथ, पूर्व मंत्री गोलमा देवी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना, विधायक मनजीत चौधरी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, जिला प्रमुख रमादेवी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष बलवान यादव, पूर्व विधायक फूलचंद भिंडा, मोहित यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस सरकार पर निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान सरकार में किस्सा कुर्सी का चल रहा है। कांग्रेस के झगड़े के कारण प्रदेश का विकास ठप पड़ा है। राजस्थान कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों ने पहले इस्तीफे दिए और अब वापस लिए है। इसका जवाब राजस्थान की जनता मांग रही है। चुनाव में भी जनता कांग्रेस के विधायकों और सरकार से जवाब मांगेगी।

रामगढ़ बांध में पानी लाने का संकल्प

सतीश पूनिया ने कहा कि जमवारामगढ़ की धरती पर 2023 में भाजपा की सरकार बनने पर रामगढ़ बांध में पानी लाने का संकल्प पूरा करेंगे। राजस्थान सरकार की कानून व्यवस्था पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत की भाजपा सरकार राजस्थान में बनाएंगे।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here