Homeभारतराजस्थानराजस्थान विधानसभा चुनाव : 32 प्रत्याशियों को नोटिस, जानिए क्या है कारण?

राजस्थान विधानसभा चुनाव : 32 प्रत्याशियों को नोटिस, जानिए क्या है कारण?

जयपुर। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के 32 प्रत्याशियों को व्यय विवरण प्रस्तुत नहीं करने पर व्यय पर्यवेक्षक के निर्देश पर सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र किशनपोलए सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्टेट जयपुर शहर हर्शित वर्मा ने बताया कि विधानसभा के प्रत्याशियों के खर्चों का लेखा सम्बन्धित प्रथम निरीक्षण दिवस 27 नवम्बर को प्रस्तुत किया जाना था।

निरीक्षण के दौरान कुल 46 प्रत्याशियों में से 14 प्रत्याशियों ने अपने व्यय लेखों का मिलान करवायाए जो सही पाया गया। लेखों का निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक ए.के.धीर द्वारा किया गया। व्यय पर्यवेक्षक द्वारा शेष 32 प्रत्याशियों को लेखा विवरण प्रस्तुत नही करने पर रिटर्निंग अधिकारी को नोटिस सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए गए थे।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here