Homeभारतराजस्थानराहुल गांधी ने सरकार और संगठन को दी नसीहत, नेताओं और कार्यकर्ताओं...

राहुल गांधी ने सरकार और संगठन को दी नसीहत, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच की रस्सी तोड़नी होगी, मंत्रियों को भी निकलना होगा यात्रा पर

जयपुर। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच गहलोत सरकार और संगठन के नेताओं को बड़ी नसीहत दी है। राहुल गांधी ने मालाखेड़ा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता की आवाज सरकार तक सुनाई देनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर मंत्री को महीने में कम से कम 15 किलोमीटर ऐसी यात्रा निकालनी चाहिए जिससे वो जनता के समस्याओं से सीधे कनेक्ट हो सके। इससे उन्हें उन समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी। 

कांग्रेस कार्यकर्ता की आवाज दबे नहीं ऊपर तक पहुंचे

राहुल गांध्यी ने  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा में एक रस्सी है। रस्सी के अंदर सारे सीनियर नेता हैं, रस्सी के बाहर हमारे लोकल बॉडी के नेता, जिला परिषद, प्रधान और आम कार्यकर्ता। हमें इस रस्सी को तोड़ना पड़ेगा। हमें आम कार्यकर्ता  जो लोकल बॉडी का नेता है उसकी आवाज सरकार में सुनाई देनी चाहिए। सरकारी ऑफिस में सुनाई  देनी चाहिए। उससे भी ज्यादा जरूरी हर आम आदमी की आवाज सरकारी ऑफिस में सुनाई देनी चाहिए। 

राहुल के बाद अब मंत्री भी दिखेंगे सड़कों पर

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक सोच है। इसलए गहलोत सरकार के सभी मंत्री महीने में एक बार 15 किलोमीटर जनता के बीच पैदल चलें। इससे आम जनता आमसे जुड़ सकेगी और आम जनता सीधे अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रख सकेगा। पैदल चलने से जनसमस्याओं का भी निपटारा होगा और शारीरिक समस्याओं का भी अंत होगा। उन्होंने कहा कि मेरा गहलोत सरकार और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को एक सुझाव है अगर वह करना चाहे तो इससे जनता से जुड़ाव बढ़ेगा और पैदल चलने से कई तरह की बीमारियां भी खत्म हो जाएगी। 

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here