Homeमुख्य समाचारराजनीतिजयपुर में जनआक्रोश सभा, राज्य सरकार पर साधा निशाना

जयपुर में जनआक्रोश सभा, राज्य सरकार पर साधा निशाना

- Advertisement -spot_img

राजस्थान में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा और सभाओं का दौर जारी है। आज जयपुर की दो विधानसभाओं में जनआक्रोश सभाओं का आयोजन किया गया। भाजपा जयपुर शहर की किशनपोल और हवामहल विधानसभा में हुई जन आक्रोश सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

राजधानी से राज्य सरकार को घेरा

राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने जनाक्रोश सभा में आमजनता की भागीदारी दर्शाती है कि राज्य सरकार अपने वादों में फेल रही है। कांग्रेस के प्रति नाराजगी देखते ही बनती है यह आक्रोश यात्रा और सभा कांग्रेस को आइना दिखाने का काम कर रही है।

सांसद दीया कुमारी ने कहा राजस्थान में आज महिलाएं और बच्चियां स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है प्रतिदिन 16 से 17 केस बलात्कार के सामने आ रहे हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सरकार में हमारी माताएं बहने सुरक्षित नहीं है। इस जनाक्रोश सभा के माध्यम से हम सभी महिलाएं संकल्प लेती हैं कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देंगी।

जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि जयपुर शहर स्मार्ट सिटी के तहत कांग्रेस सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया। यदि स्मार्ट सिटी देखनी है तो इंदौर को देखिए। जयपुर शहर की स्मार्ट सिटी के बजट को बर्बाद करने का कार्य कांग्रेस सरकार में हुआ है। जनता कांग्रेस के इस जंगलराज से पूर्ण तरह त्रस्त है, झूठे वादे करके जनता से वोट लिए, लेकिन अब 2023 में जनता चक्कर में आने वाली नहीं है और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।

पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि केंद्र सरकार की तुलना में राजस्थान में 5 गुना बेरोजगारी है। जब हमारी भाजपा की 2023 में सरकार बनेगी तो निश्चित रूप से भ्रष्टाचार करने वालों को जेल की हवा खिलाएंगे।

जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा राजस्थान में ऐसी जंगलराज, कुशासन और भ्रष्टाचारी सरकार इतिहास में कभी देखने को नहीं मिली। राजस्थान में कांग्रेस के शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, जिसका जनता का रोष इन जल आक्रोश यात्राओं और सभाओं के माध्यम से साफ नजर आ रहा है। जिसका परिणाम जनता 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके देगी।

जिला मीडिया प्रभारी सुमित श्रीमाल ने बताया जनाक्रोश सभा में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा सादिक खान, व्यापार प्रकोष्ठ रवि नैयर, जनाक्रोश सभा प्रभारी कुलवंत सिंह, सह प्रभारी अनिल शर्मा और जिला पदाधिकारी महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा, अरुण खटोड़, उपाध्यक्ष अजय पारीक, मंत्री कैलाश जटवाड़ा सुरेश गुर्जर, मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here