Homeमुख्य समाचारदुनियाबेस्टसेलर की दौड़ में प्रिंस हैरी की बायोग्राफी, डील से मिलेंगे 164...

बेस्टसेलर की दौड़ में प्रिंस हैरी की बायोग्राफी, डील से मिलेंगे 164 करोड़ रुपए

- Advertisement -spot_img

ब्रिटेन के राजशाही परिवार से जुड़े प्रिंस हैरी की ऑटो बायोग्राफी चर्चा में है। रिलीज से पहले ही अमेज़न पर बेस्ट सेलर घोषित हो चुकी प्रिंस हैरी की बायोग्राफी
स्पेयर मुनाफे की उम्मीद लगाए हुए हैं। ऑटोबायोग्राफी का पब्लिशिंग हाउस पेंगुइन है। हालांकि रिलीज से प लाख किताबें बेचनी होंगी। इसके लिए प्रिंस हैरी की किताब को अमेरिका और ब्रिटेन में बेस्ट सेलर की भूमिका में लाना पड़ेगा।

ब्रिटेन के शाही परिवार को छोड़ने के पहलू आएगें सामने

प्रिंस हैरी इस पुस्तक के रिलीज होने से पहले ही 164 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके है। प्रिंस हैरी इस पुस्तक में बचपन से लेकर ब्रिटेन के शाही परिवार को छोड़ने और उसके बाद के जीवन के अंशों को बायोग्राफी में साझा करेंगे। बुक प्रिंटिंग इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि पेंगुइन को इस डील से फायदा उठाना है तो 13 लाख प्रिंटेड कॉपी और 4 लाख ई बुक्स सेल करनी होगी।

प्रिंस हैरी के साथ 4 किताबों के लिए डील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेंगुइन ने प्रिंस हैरी के साथ 4 किताबों के लिए डील की हुई है। स्पेयर के लिए तैयारियां अंतिम दौर में है। पुस्तक में लिखे अंशों और राजशाही परिवार को लेकर सभी की दिलचस्पी सामने आ रही है। प्रिंस हैरी शेष तीन किताबों में एक पुस्तक पत्नी मेगन के साथ लिखेंगे। जबकि अन्य दो किताबों में लीडरशिप और मानव कल्याण पर चर्चा होगी। ब्रिटिश राजघराने में दिलचस्पी रखने वाले बुक लवर्स को इस पुस्तक का बेसब्री से इंतजार है। पेंगुइन को किताबों की सेल पर प्रिंस हैरी को रॉयल्टी भी मिलेंगे।

प्रिंस हैरी को मिेगी रॉयल्टी

पब्लिशिंग हाउस प्रति प्रिंटकॉपी 444 रुपए और 370 रुपए प्रति बुक की सेल पर प्रिंस हैरी को देगा। प्रिंटेड किताब की कीमत 2,961 रुपए आंकी गई है। प्रिंस हैरी की ऑटोबायोग्राफी के आंचलिक होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पब्लिशिंग हाउस नॉर्थ अमेरिका के लिए 25 लाख किताबें छाप रहे हैं। वही 90 हजार से अधिक किताबें वेयरहाउस में स्टोर की हुई है। प्रिंस हैरी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में बचपन और प्रिंसेस डायना की मौत से जुड़े भावुक क्षणों का भी जिक्र किया है। उनकी लेखनी में कई अनछुए पहलू सामने आने की उम्मीद पाठकों को है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here