Homeभारतराजस्थानराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दौसा में मेहंदीपुर बालाजी के किए दर्शन, चप्पे-चप्पे...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दौसा में मेहंदीपुर बालाजी के किए दर्शन, चप्पे-चप्पे पर रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम; की अमन-चैन की दुआ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दौरे पर हैं। वे मंगलवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर पहुंची थीं। यहां से बुधवार को रवाना होकर दौसा पहुंची।

- Advertisement -spot_img

चौक टीम, जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दौरे पर हैं। वे मंगलवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर पहुंची थीं। यहां से बुधवार को रवाना होकर दौसा पहुंची। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दौसा में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए। इसे लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रहीं थीं। इस दौरान मंदिर परिसर में रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर बालाजी मंदिर की विशेष सजावट की गई है। मंदिर के गर्भगृह को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। शिव परिवार, हनुमानजी और समुद्र मंथन समेत कई झांकियां भी मंदिर परिसर में सजाई गई हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। बालाजी क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के 1200 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के काफिले के बीच में पड़ने वाले कुछ रास्तों को सील भी कर दिया गया है।

रिहर्सल कर लिया सुरक्षा का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल किया है। बुलेट प्रूफ गाड़ियों के काफिले के साथ हेलीपैड से लेकर बालाजी मंदिर तक रिहर्सल कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 21 से लेकर बालाजी मोड़ तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। रिहर्सल के दौरान कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की मंदिर में एंट्री भी बंद कर दी गई थी।

इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेहंदीपुर बालाजी के बाद बेणेश्वर धाम जाएंगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। आपको बता दें ​कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर दौसा के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रपति ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की. वायु सेना के चारों हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here