Homeक्राइमदिल्ली में सड़क किनारे नमाज़ पढ़ते लोगों को पुलिस के जवान ने...

दिल्ली में सड़क किनारे नमाज़ पढ़ते लोगों को पुलिस के जवान ने मारी लात, मचा बवाल; विपक्ष के लोगों ने उठाए सवाल

इंद्रलोक में एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे नमाज़ अदा कर रहे व्यक्ति को हटाने के लिए उसके साथ अपमानजनक व्यवहार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

- Advertisement -spot_img

चौक टीम, जयपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आज यानी महाशिवरात्रि के मौके पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इंद्रलोक में एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे नमाज़ अदा कर रहे व्यक्ति को हटाने के लिए उसके साथ अपमानजनक व्यवहार करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह पुलिसकर्मी उसे लात मारता हुआ नजर आ रहा है। वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के नेता बीजेपी और दिल्ली पुलिस पर हमलावर हैं।

नमाज पढ़ने के दौरान यूं हुआ विवाद

दरअसल, दिल्ली में सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर शुक्रवार को बड़ा विवाद हो गया। इंद्रलोक में सड़क पर बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने लगे। जाम लगने की वजह से पुलिस ने नमाज पढ़ रहे लोगों को रास्ते से हटा दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा जिसमें एक पुलिसकर्मी नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

नमाज पढ़ने से रोके जाने के बाद लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या मे लोग थाने पर भी जुट गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

सासंद इमरान प्रतापगढ़ी ने पुलिस पर सवाल उठाए

कांग्रेस सासंद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस वीडियो को X पर शेयर कर दिल्ली पुलिस पर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। प्रतापगढ़ी ने लिखा, ”नमाज़़ पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये दिल्ली पुलिस का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता, ये कौन सी नफ़रत है जो इस जवान के दिल में भरी है, दिल्ली पुलिस से अनुरोध है कि इस जवान के खिलाफ़ उचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज करिये और इसकी सेवा समाप्त करिए।”

DCP ने आरोपी पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे पर कुछ युवक नमाज पढ़ रहे हैं। पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है। पुलिसकर्मी नमाजियों के साथ बदसलूकी से पेश आई। वहीं पुलिसकर्मी के लात मारने के बाद वहां भीड़ जमा गई है और सब पुलिसकर्मी को घरकर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here