Homeमुख्य समाचारराजनीतिपीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी हीराबा का आज सुबह निधन हो गया। हीराबा को हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह 3:30 बजे उपचार के दौरान हीराबा का निधन हो गया।

पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपनी माताजी के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा की शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम, मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्म योगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

देश दूनिया के दिग्गजों ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन के बाद देश दुनिया से शोक संदेश जताया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हीराबा के निधन पर शोक जताया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी समेत तमाम पक्ष और विपक्ष के राजनेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा जन्म 18 जून 1923 को पालनपुर में हुआ था। बाल्यावस्था में उनका विवाह दामोदरदास मूलचंद भाई मोदी से हुआ था। दामोदरदास मोदी वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे। लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हमेशा शिक्षा, संस्कार और कर्म पर जोर देती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अक्सर उनकी शिक्षाओं के बारे में बात करते रहे है।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here