जयपुर। रास्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान शुरु हो गए हैं। प्रदेश में वोट देने का दौर सुबह 8 बजे से शुरु हो गया हैं। मतदान केन्द्रों में भारी तादाद में जनता अपना बहूमुल्य वोट देने पहुच रहे हैं।
ऐसे में बात करें उम्मीदवारों की तो चुनाव में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन में वोट दिया। झालरापाटन के मतदान केन्द्र संख्या 31 ए पर राजे ने वोट डाला हैं। इस मौके पर मीडिया से रुबरु होते हुए राजे ने कहा कि इस बार भी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय हैं क्योंकि लोग विकास को लेकर मतदान कर रहे हैं।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में वोट देने पहुंचे। गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनायेगी क्योंकि पिछले पांच साल में भाजपा सरकार के पास लोगों को बताने के लिए कुछ भी नहीं हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर पूर्ववर्ती कांग्रेस के समय की कुछ योजनाओं को बंद करने का आरोप भी लगाया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में जालूपुरा स्थित मतदान केन्द्र पर मत दिया। बता दें कि पायलट टोंक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। सचिन पायलट ने उम्मीद जताई है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी जो जनता की सरकार होगी।
राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने उदयपुर में अपने मतदान का उपयोग किया। वहीं केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर के वैशाली नगर