विधानसभा अध्यक्ष जोशी से मुलाकात के बाद बोले पायलट–कांग्रेस सह प्रभारियों की नियुक्ति अच्छा संकेत, चुनाव 6 महीने दूर

जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से आवास पर मुलाकात की। उन्होंने सीपी जोशी को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी। मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से शिष्टाचार भेंट की हैं।

पायलट ने कहा कि उन्होने मुझे एक निजी कार्यक्रम में आमंत्रित किया था लेकिन मैं किसी कारणवश वहां जाने में असमर्थ रहूंगा। इसलिए मैंने आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सचिन पायलट ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को विष कन्या बताए जाने पर कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही है। वह कद्दावर नेता है। उनके लिए इस तरह की भाषा निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि चुनाव अपनी जगह है लेकिन भाषा का स्तर नहीं गिरना चाहिए। पायलट ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को हार सामने दिख रही है इसलिए भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया है।

सचिन पायलट ने प्रदेश सह प्रभारी की नियुक्ति को लेकर कहा कि संगठन में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। चुनाव 6 महीने दूर हैं। इसलिए लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है। इसका अच्छा संकेत जाएगा।

इसके साथ ही सचिन पायलट ने महिला पहलवानों का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन आज दुर्भाग्यवश व्यक्ति, उनकी भाषा और बयानों पर चर्चा होती है। महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। नौजवान पहलवान जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। कोर्ट के दखल के बाद एफआईआर दर्ज हो रही है। पायलट ने कहा कि यहां पर एफ आई आर दर्ज होना एक स्वाभाविक सी बात है। जिन खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं देश का नाम रोशन किया उनकी तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं। उसके बावजूद भी सरकार ने काम नहीं किया। इससे साफ है कि वह अपने नेताओं को प्रोटेक्ट करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुद्दों पर राजनीति होनी चाहिए। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है जनता बदलाव चाहती है।

Related articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

follow on google news

spot_img

Share article

spot_img

Latest articles

Newsletter

Subscribe to stay updated.