Homeभारतराजस्थानराजसमंद में कार पर उछलकर गिरा पेट्रोल कंटेनर, एक ही परिवार के...

राजसमंद में कार पर उछलकर गिरा पेट्रोल कंटेनर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; मची अफरा-तफरी

तेज रफ्तार ने एक बार फिर चार की जिंदगी छीन ली। राजसमंद जिले में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार टैंकर और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई।

चौक टीम, जयपुर। तेज रफ्तार ने एक बार फिर चार की जिंदगी छीन ली। राजसमंद जिले में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार टैंकर और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर कार के ऊपर पलट गया। दर्दनाक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जिला कलेक्टर डॉक्टर भंवरलाल और एसपी मनीष त्रिपाठी ने भी घटना स्थल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार राजसमंद जिले में चारभुजा थाना क्षेत्र के धानिन मान सिंह का गुड़ा में नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह ये हादसा हुआ। कार में दो पुरुष और दो महिला सवार थीं। चारों की टैंकर के नीचे दबने से मौत हो गई। चारो केलवाड़ा के निवासी थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोबाइल क्रेन की सहायता से टैंकर को हटाया। चारों शवों को राजसमंद जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

घटना के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी मची

घटना के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। बीच हाइवे पर वाहनों की टक्कर से जाम लग गया। लोगों ने कैंटर के नीचे दबी कार से लोगों को निकालने की कोशिश की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चारों को कार से बाहर निकाला। लेकिन उन्होंने तब तक दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे एसपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार, क्रेटा कार में सवार मृतक एक ही परिवार के थे। 4 लोग उदयपुर से ब्यावर के लिए जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।

एक ही परिवार के हैं सभी मृतक

उन्होंने बताया कि कार में दीनबंधु उपाध्याय, पुरुषोत्तम उर्फ पवन उपाध्याय, रेणुका उपाध्याय और मनसुख देवी उपाध्याय सवार थीं। दीनबंधु और पुरुषोत्तम सगे भाई थे, रेणुका पुरुषोत्तम की पत्नी थीं और मनसुख देवी दीनबंधु और पुरुषोत्तम की मां थीं। बताया जा रहा है कि मृतक राजसमंद के केलवाड़ा के रहने वाले थे और पिछले कई समय से उदयपुर के हिरन मगरी क्षेत्र में रहते थे। सभी मृतकों के शवों को राजसमंद की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here