Homeभारतराजस्थान31 जनवरी से संसद सत्र, 1 फरवरी को आएगा देश का बजट

31 जनवरी से संसद सत्र, 1 फरवरी को आएगा देश का बजट

- Advertisement -spot_img

संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से होने जा रही है। बजट सत्र के पहले सत्र में आर्थिक सर्वे पेश होगा। बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र बेहद हंगामेदार रहने की आशंका है। महंगाई, चीन सीमा विवाद सहित किसानों के मुद्दे पर विपक्ष मिलकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी किए हुए हैं। बजट सत्र इस वर्ष 6 अप्रैल तक चलेगा 66 दिन में 27 बैठकें प्रस्तावित है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का संबोधन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। आम बजट में मोदी सरकार जनहित से जुड़े कई मुद्दे और योजनाओं का खाका पेश कर सकती हैं। संसद सत्र की शुरुआत के पहले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने ट्वीट कर कहा कि बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा। संसद सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा।

राज्यों के सुझावों को बजट में जगह

संसद के बजट सत्र में किसान, महिला, युवा, सामाजिक सुरक्षा के साथ सड़क परियोजनाओं को लेकर अहम बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा। साथ ही राज्यों से मिले सुझाव के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं होंगी। देश में महंगाई को नियंत्रण करने और रोजगार अवसरों को निजी क्षेत्रों में बढ़ाने से जुड़ी घोषणाएं होंगी। चुनावी राज्यों के लिहाज से भी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी बजट में संभावित है। राजस्थान को भी बजट में कई योजनाओं में हिस्सा राशि बढ़कर आवंटित हो सकती है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Stay Connected

Must Read

- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here